आज भी सारे जहां से अच्छा दिखता है भारत..., शुभांशु शुक्ला बोले- स्पेस स्टेशन जाना पूरे देश का मिशन था

By अंकित सिंह | Aug 21, 2025

अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने गुरुवार को एक्सिओम-4 मिशन के बारे में बताते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहला अनुभव अमूल्य था। शुक्ला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं इस देश के हर नागरिक का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ जिन्होंने इस तरह से व्यवहार किया जिससे ऐसा लगा कि यह मिशन वाकई उनका है। मुझे सचमुच लगा कि यह पूरे देश का मिशन है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी अंतरिक्ष से भारत दुनिया में सबसे सुंदर दिखता है।

उन्होंने कहा कि मानव अंतरिक्ष मिशन को अंजाम देने का फ़ायदा सिर्फ़ प्रशिक्षण से कहीं ज़्यादा है। वहाँ जाने मात्र से हमें जो अतिरिक्त ज्ञान मिलता है, वह अमूल्य है। पिछले एक साल में मैंने जो भी जानकारी इकट्ठा की है, वह हमारे अपने मिशनों, गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए बेहद उपयोगी होगी... बहुत जल्द हम अपने कैप्सूल से, अपने रॉकेट से और अपनी धरती से किसी को अंतरिक्ष में भेजेंगे... यह अनुभव ज़मीन पर सीखे गए अनुभव से बहुत अलग होता है। शरीर कई बदलावों से गुज़रता है... अंतरिक्ष में 20 दिन बिताने के बाद शरीर गुरुत्वाकर्षण में रहना भूल जाता है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Meets Shubhanshu Shukla | शुभांशु शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, अंतरिक्ष ले जाया गया तिरंगा उपहार में दिया

शुक्ला ने कहा कि यह मिशन बेहद सफल रहा है। हम अपने सभी तकनीकी उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल रहे हैं... ऐसे मिशन के क्रियान्वयन से बहुत सी जानकारी मिलती है जिसे मापा या दर्ज नहीं किया जा सकता। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत आज भी अंतरिक्ष से सारे जहां से अच्छा दिखता है। जय हिंद, जय भारत। 

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी