शिवसेना ने कोरोना संकट को लेकर PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- महाभारत का युद्ध भी 18 दिन तक चला था...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2020

मुंबई। शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा जताया था कि कोविड-19 के खिलाफ जंग 21 दिनों में जीत ली जाएगी लेकिन अब 100 दिन से ऊपर हो गए हैं और संकट जस का तस बना हुआ है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय में कहा गया कि कोविड-19 के खिलाफ जंग महाभारत के पौराणिक युद्ध से ज्यादा मुश्किल है। साथ ही कहा कि वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग 2021 तक चलेगी क्योंकि बीमारी का टीका उससे पहले उपलब्ध नहीं हो पाएगा। पार्टी ने विश्व में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामलों के लिहाज से भारत के तीसरे नंबर पर आने को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उसने कहा कि 24 घंटे में 25,000 से ज्यादा कोविड-19 के मामले सामने आना, देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण एवं गंभीर बात है जो आर्थिक महाशक्ति बनने का सपना देख रहा है। 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना का सरकार पर वार, कहा- अनुच्छेद 370 हटाने जैसे कदमों से भी नहीं बदली J&K की स्थिति 

उसने कहा, “कोरोना वायरस रहेगा ही और हमें इसके साथ जीना पड़ेगा...कोरोना वायरस के लिए टीका 2021 से पहले उपलब्ध नहीं होगा...इसका मतलब है कि हमें तब तक कोरोना वायरस के साथ रहना पड़ेगा।” किसी पार्टी या व्यक्ति का नाम लिए बिना, शिवसेना ने कहा कि सवाल उठाए जा रहे हैं कि लॉकडाउन कब तक जारी रहेगा। मराठी दैनिक ने कहा कि लेकिन जब आप दरवाजा खोलते हैं (प्रतिबंधों में ढील) तो “कोरोना वायरस का खतरा” सिर पर मंडरा रहा होता है। शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कुछ हद तक लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दी है लेकिन खतरा अब भी टला नहीं है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu और Puducherry उपचुनाव: TVK और AINRC शुरुआती रुझानों में आगे

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू