सिंबा के शूट से रोहित शेट्टी के डायरेक्शन के कायल हुए रणवीर सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2018

मुम्बई। अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह रोहित शेट्टी के कायल हैं क्योंकि वह अपनी फिल्मों में हीरो को जिस तरह से पेश करते हैं, वैसा कोई और नहीं कर सकता। उनका मानना है कि फिल्म जगत का हर अभिनेता निर्देशक के साथ काम करना चाहता है।

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ में रणवीर उनके साथ पहली बार काम कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं।

रणवीर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘रोहित शेट्टी की तरह कोई हीरो को पेश नहीं करता। इसलिए हर अभिनेता रोहित शेट्टी की फिल्म में काम करना चाहता है क्योंकि आपको पता है कि जैसे वह आपको पेश करेंगे, वैसे कोई और नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें- दो दिल मिल रहे है मगर चुपके-चुपके, सबको हो रही है खबर चुपके-चुपके

यहां देखें फिल्म सिंबा का ट्रेलर-

उनकी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाना बड़े सम्मान और गर्व की बात है।’’ फिल्म ‘सिम्बा’ में सारा अली खान भी नजर आएंगी। फिल्म 28 दिसम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

E-sports World Cup: Paris में Arjun Erigaisi का दबदबा, Nihal Sarin को 2-0 से हराकर लोअर ब्रैकेट में धकेला

Chennai में बनेगा देश का सबसे बड़ा AI Center, L&T को मिला 15,000 करोड़ का Mega Order

Electronics और Clean Energy को बूस्ट: Rare Earth Magnets के स्थानीय उत्पादन के लिए Indian Government का बड़ा फैसला

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति