महाराष्ट्र में प्रत्येक व्यक्ति को मराठी बोलनी चाहिए: निरूपम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2018

मुम्बई। मुम्बई कांग्रेस प्रमुख संजय निरूपम का कहना है कि महाराष्ट्र में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मराठी बोलना चाहिए और जिंदा रखने के लिए ‘‘ईमानदार और गंभीर’’ प्रयास करने चाहिए। निरूपम की यह टिप्पणी गत सोमवार को महाराष्ट्र विधानमंडल में राज्यपाल सी विद्यासागर राव के संबोधन के अनुवाद में गड़बड़ी की पृष्ठभूमि में आयी है। इसी तरह की गड़बड़ी मंगलवार को तब हुई जब मराठी भाषा गौरव दिन के मौके पर विधान भवन परिसर में मराठी अभिमान गीत का आखिरी छंद नहीं बजा। इसको लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा।

 

निरूपम ने कहा कि मराठी महाराष्ट्र की राज्य भाषा है और यह जरूरी है कि राज्य में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति मराठी बोले। उन्होंने आज एक बयान में कहा, ‘‘प्रत्येक व्यक्ति को भाषा, उसके साहित्य और सुंदरता को जिंदा रखने के लिए एक ईमानदार प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे राज्य में जहां मराठी को लेकर कई चुनाव प्रचार नारे बनाये जाते हैं, भाजपा सरकार की ओर से इस भाषा के लिए पर्याप्त नहीं किया गया। निरूपम ने कहा कि साढ़े तीन वर्ष पहले राज्य सरकार ने मराठी भवन का वादा किया था जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने मंगलवार को विधान परिषद में कहा कि सरकार मराठी सीबीएसई और सीआईएससीई स्कूलों में एक अनिवार्य विषय बनाने पर विचार कर रही है।

 

प्रमुख खबरें

Banda में अज्ञात हमलावरों ने किसान को गोली मारी, हालत नाजुक

Delhi High Court ने Mahua Moitra के खिलाफ लोकपाल के आदेश को रद्द किया

Kanpur के जौहरी ने छोटे बेटे को मारा, बड़े को घायल किया, फिर आत्महत्या कर ली

Health Tips: 6 घंटे से कम नींद लेने पर हो जाना चाहिए अलर्ट, शरीर में शुरू हो जाती है गंभीर हलचल