जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक नागरिक को घाटी और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए : मनोज सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2021

श्रीनगर|  जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के साथ-साथ देश के विकास में योगदान देना घाटी के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर धरती की सतह के निकट परिक्रमा करने वाला उपग्रह देखा गया

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘यह प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक कारोबारी का कर्तव्य है कि वह आगे आए और केंद्र शासित प्रदेश के विकास और समृद्धि में योगदान दे। यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है न कि यह केवल आयकर विभाग की ही एकमात्र जिम्मेदारी है कि वह जम्मू-कश्मीर के विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए राजस्व अर्जित करे।’’

उपराज्यपाल ने एक कार्यक्रम में यह बात कही, जहां केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जम्मू-कश्मीर के कर प्रशासकों और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत की। सिन्हा ने करदाताओं को आयकर विभाग का सबसे मूल्यवान सहयोगी बताया।

इसे भी पढ़ें: पिछले 500 वर्षों से मानवता को रास्ता दिखा रहे गुरु नानक के उपदेश: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

प्रमुख खबरें

भीषण Cyclone Arnab के खतरे के बीच Andhra Pradesh में 84 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

कर्नाटक MLC Election: बेंगलुरु शिक्षक सीट पर JDS की जीत, भाजपा ने उत्तर-पूर्व सीट पर जमाया कब्जा

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Kumbh Mela 2027: नासिक के रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त तीर्थ पर डाक टिकट होंगे जारी