पिछले 500 वर्षों से मानवता को रास्ता दिखा रहे गुरु नानक के उपदेश: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

Manoj Sinha

मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि गुरु नानक के उपदेशों का एक-एक शब्द आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना 500 साल पहले था। उपराज्यपाल ने कहा, हम सभी का कर्तव्य है कि हम गुरु नानक देव जी के संतोष और नि:स्वार्थ सेवा के मंत्र को आत्मसात करें तथा इसे जन-जन तक फैलाएं।

जम्मू| जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व के अवसर पर यहां चांद नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और कहा कि उनके उपदेश पिछले 500 वर्षों से मानवता को रास्ता दिखा रहे हैं।

उन्होंने सभी के लिए शांति, सुख और समृद्धि की कामना की। सिन्हा ने कहा, गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं पिछले 500 वर्षों से पूरी मानवता को रास्ता दिखा रही हैं। दिव्य गुरु ने नि:स्वार्थ सेवा को एक अनमोल गुण माना और इसे प्रचारित किया।

इसे भी पढ़ें: सुरक्षा हालात का जायजा लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

उन्होंने कहा कि गुरु नानक के उपदेशों का एक-एक शब्द आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना 500 साल पहले था। उपराज्यपाल ने गुरुद्वारे में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, हम सभी का कर्तव्य है कि हम गुरु नानक देव जी के संतोष और नि:स्वार्थ सेवा के मंत्र को आत्मसात करें तथा इसे जन-जन तक फैलाएं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़