पाकिस्तान में सबको लग गया है ‘तंदूरी चाय’ का चस्का, जानिए क्या है खास ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2019

इस्लामाबाद। दुनियाभर में चाय प्रेमियों की कमी नहीं है और अगर किसी को चाय का चस्का लग जाए तो फिर वह इसका स्वाद लेने कहीं भी पहुंच जाता है चाय के कुछ ऐसी ही दीवाने आपको पाकिस्तान के सनाउल्लाह मार्ग स्थित चाय की टपरी पर भी नजर आएंगे जिसकी ‘तंदूरी चाय’ पीने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस मशहूर चाय की टपरी पर मिट्टी (टेराकोटा) के कुल्हड़ में चाय दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी लड़की पर शादी के लिए दबाव डालने के आरोप में दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

इसको बनाने के लिए कुल्हड़ को तंदूर में डाल उच्च तापमान पर पकाया जाता है और फिर उस गर्म-गर्म कुल्हड़ में चाय को डाल उसे परोसा जाता है। कुल्हड़ की मिट्टी और तंदूर की सौंधी खुशबू चाय के स्वाद को दोगुना कर देती है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में इमरान खान ने मुगल साम्राज्य का हवाला देते हुए विपक्ष पर कसा तंज

इस मशहूर दुकान के मालिक ने कहा कि चाय को बनाने का तरीका बड़ा ही नायाब है, जो लोगों को काफी पसंद आता है। वहीं दुकान पर अक्सर आने वाले मोहम्मद इशाक खवर ने कहा कि यहां का माहौल अलग ही होता है, विशेषकर वे जिस तरह चाय परोसते हैं। यह काफी पुराना तरीका है जो आपको उस दौर में ले जाता है जब चाय के लिए कुल्हड़ का इस्तेमाल किया जाता था।

प्रमुख खबरें

अब भारत भी करेगा युद्ध? चीन-पाकिस्तान की उड़ी नींद! 6th Gen Fighter Jets की दौड़ में शामिल होने की तैयारी

Pakistan-Afghanistan Ceasefire | ईद-उल-फितर पर बंदूकें शांत! सऊदी और तुर्किये की मध्यस्थता के बाद पाक-अफगान युद्धविराम की घोषणा

Donald Trump Last Warning! ईरान ने कतर पर दोबारा हमला किया तो... क्या मध्य पूर्व महाविनाश की कगार पर है?

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का अलर्ट! भारत-पाकिस्तान तनाव और परमाणु संघर्ष का बढ़ता साया