वादे हर कोई करता है, मोदी सरकार का ‘मजबूत पहलू’ वादों को पूरा करना है: जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2023

 नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि लोगों से वादे हर कोई करता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार का ‘‘मजबूत पहलू’’ यह है कि वह दी गई समयसीमा में सेवाएं उपलब्ध कराती है और परियोजनाओं को पूरा करती है। उन्होंने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों तक पहुंचने के अभियान ‘संपर्क से समर्थन’ के तहत यहां बदरपुर में आयोजित एक समारोह में यह बात कही।

इसे भी पढ़ें: Atiq Ahmed के सहयोगियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी में नकदी, संपत्ति संबंधी दस्तावेज बरामद

उन्होंने कहा, ‘‘यह इको पार्क दिल्ली के लिए नए फेफड़े की तरह होगा। मैं उन सभी को बधाई देता हूं जो इस परियोजना का हिस्सा हैं। यह न केवल प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा, बल्कि इसके आसपास आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर लोगों के जीवन को भी आसान बनाएगा। मोदी सरकार सिर्फ वादे नहीं करती। यह जो काम शुरू करती है उसे एक निश्चित समयसीमा में पूरा करती है।’’ बाद में, जयशंकर ने मीडिया से कहा कि वादे तो हर कोई कर सकता है, लेकिन मोदी सरकार का ‘‘मजबूत पहलू’’ वादों को ‘‘पूरा करना’’ है। जयशंकर ने कहा, ‘‘मोदी सरकार के लिए ‘विकास’ पहली प्रतिबद्धता है, इसलिए यह प्रतिबद्धताओं का ‘तीर्थ’है।’’ भाजपा ने ‘विकास तीर्थ यात्रा’ का आयोजन किया है, जो बदरपुर के इको पार्क से शुरू हुई और जयशंकर तथा भाजपाके कई अन्य वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए। मंत्री ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि बदरपुर के लोग यह भी देखेंगे कि ‘‘कौन सी सरकार काम करती है और कौन सी सरकार केवल वादे करती है।’’

उन्होंने कहा कि एक विदेश मंत्री के रूप में ‘‘मैं आपसे कह सकता हूं कि मैं दुनिया भर के देशों की यात्रा करता हूं, कई शहरों और राजधानियों को देखता हूं।’’ उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों को भारत में लाया जाए। जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का भी दृष्टिकोण यही है कि ‘‘जब भी वह विदेश में कोई ऐसा काम देखते हैं, जैसे नदी की सफाई या स्टेशन का निर्माण या नयी तकनीक को अपनाना, तो वह उन सर्वोत्तम तरीकों को भारत में भी लाना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप