राजनीतिक, वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी को महामारी से लड़ने को साथ आना चाहिए: जितेंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को लोगों से कश्मीर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को एक जन आंदोलन में बदलने की अपील की और कहा कि सभी को राजनीतिक और वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर महामारी से लड़ने के लिए एकसाथ आना चाहिए। कश्मीर के नेताओं और सार्वजनिक कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि घाटी में एक सफल टीकाकरण अभियान पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश देगा। कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए टीकाकरण अभियान को एक जन आंदोलन में बदलने में निर्वाचित प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, धार्मिक प्रमुख और वरिष्ठ नेता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है, 31 मई तक प्रदेश हो कोरोना मुक्त- मुख्यमंत्री चौहान

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सिंह ने कश्मीर घाटी में नागरिक समाज के स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम करने के तरीके की सराहना की। मंत्री ने कहा कि उन्होंने कश्मीर के सभी जिला कलेक्टरों को महामारी के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में जनप्रतिनिधियों को साथ रखने की सलाह दी है। सिंह ने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर सहित पूरे देश में स्थिति की निगरानी में व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी आवश्यकता होती है, प्रधानमंत्री जिला प्रशासन और चिकित्सा बिरादरी तक पहुंच बनाते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि बिना समय गंवाए हर आवश्यकता पूरी हो।’’ 

प्रमुख खबरें

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा

केरलम विधानसभा सत्र में सदन की वैधता का मुद्दा उठाएगी BJP, राजीव चंद्रशेखर ने दी चेतावनी

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार