जगन मोहन रेड्डी ने केंद्र से कहा, निजी अस्पतालों को नहीं दे कोरोना वैक्सीन

मुख्यमंत्री ने कहा, ऐसी स्थिति में जब 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए ही टीके की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है और इस बात की भी कोई संभावना नहीं है कि अगले कुछ महीनों में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू हो पाएगा, ऐसे में कुछ निजी अस्पतालों को मनमानी कीमत पर सभी आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाने की अनुमति देना सही नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ऐसी स्थिति में जब 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए ही टीके की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है और इस बात की भी कोई संभावना नहीं है कि अगले कुछ महीनों में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू हो पाएगा, ऐसे में कुछ निजी अस्पतालों को मनमानी कीमत पर सभी आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाने की अनुमति देना सही नहीं है। रेड्डी ने कहा कि इसके कारण न केवल समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को परेशानी हो रही है बल्कि इससे टीके की कालाबाजारी का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी अथवा निजी अस्पतालों में टीका लगवाने का विकल्प देना, उसी स्थिति में सही साबित होगा जब टीके की खुराक पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हो। रेड्डी ने प्रधानमंत्री से इस मामले की ओर ध्यान देने का अनुरोध करते हुए कहा कि निजी अस्पतालों को की जाने वाली टीके की आपूर्ति रोक दी जानी चाहिए।आंध्र प्रदेश CM ने PM को पत्र लिखकर कहा कि आज की स्थिति में जहां वैक्सीन की आपूर्ति बहुत सीमित है, निजी अस्पताल अत्यधिक कीमत वसूलते हैं ये अस्वीकार्य है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस पर ध्यान दें और प्राइवेट अस्पतालों को हटा दें ताकि पूरा स्टॉक राज्य और केंद्र के लिए उपलब्ध हो।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2021
अन्य न्यूज़















