कंटेनमेंट जोन में सभी लोगों का होना चाहिए कोरोना टेस्ट: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2020

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रयास किए जाने चाहिए कि निषिद्ध क्षेत्रों में सभी लोगों की कोविड जांच हो, तभी ऐसे क्षेत्र बनाने का उद्देश्य पूरा होगा।  उन्होंने घरों में पृथकवास में रहने वाले कोविड-19 मरीजों से नियमित संवाद के जरिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करते रहने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने (कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग) के कार्य में तेजी लाने पर बल देते हुये कहा कि इसके माध्यम से बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कोविड अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या में वृद्धि करने के भी निर्देश दिए हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर