सब इजरायल-हमास में लगे थे, इधर Syria में ट्रंप ने चला दिया कौन सा अभियान, घुसकर ठोका अलकायदा का आतंकी

By अभिनय आकाश | Jan 31, 2025

किसी देश में घुसकर अपने दुश्मनों को मारने के लिए मशहूर अमेरिका एक बार फिर अपने सबसे बड़े दुश्मन को किसी देश में घुसकर मार आया है। खबर सीरिया से आई है। अमेरिका ने सीरिया में एक ऐसी स्ट्राइक कर दी जिसके बाद अलकायदा का टॉप आतंकी सला अलजबीर ढेर हो गया। इसकी जानकारी खुद अमेरिकी सेना द्वारा दी गई। सीरिया में ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक को अंजाम देने के बाद अमेरिका की सेना ने घोषणा की कि उसने हवाई हमले में अलकायदा से जुड़े सीनियर आतंकवादी मोहम्मद सलला जबीर को मौत के घाट उतार दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ये हवाई हमला आतंकियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए किया गया था। इससे पहले आईडीएफ ने हमास के सैन्य प्रमुख को मौत के घाट उतारा था। 

इसे भी पढ़ें: सीरिया में युद्ध अपराध के संदिग्धों के खिलाफ प्रतिबंध जारी रहें लेकिन लोगों को राहत की जरूरत : Germany

 ट्रंप ने दिसंबर में विद्रोहियों द्वारा सीरियाई नेता बशर अल-असद को अपदस्थ करने से ठीक पहले कहा था कि अमेरिकी सैनिकों को सीरिया से वापस बुला लेना चाहिए। अमेरिका कई वर्षों से कहता रहा है कि सीरिया में लगभग 900 सैनिक तैनात हैं, लेकिन अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने दिसंबर में कहा था कि सैनिकों की संख्या बढ़कर 2,000 हो गई है। सीरिया में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी को लेकर अमेरिका और सीरिया के पड़ोसी देशों तुर्की व इराक के बीच लंबे समय से टकराव रहा है। तुर्की और इराक चाहते हैं कि अमेरिकी सैनिकों की तैनाती सीमित की जाए जबकि इजराइल का कहना है कि अमेरिका को देश में सैनिकों की मौजूदगी बरकरार रखनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए