'मेरा सब कुछ छीन गया है, लेकिन ठाकरे नाम कोई नहीं छीन सकता है', उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान

By अंकित सिंह | Feb 20, 2023

शिवसेना मामले पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान आया है। उन्होंने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा भले ही हम से सब कुछ छीन लिया हो लेकिन ठाकरे नाम कोई नहीं छीन सकता है। बाला साहब ठाकरे के पुत्र के तौर पर किसी को यह सौभाग्य नहीं मिल सकता। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि शिव-धनुष को रावण धारण नहीं कर सकता है। सुपारी देकर शिवसेना को खत्म करने की कोशिश हुई है। भाजपा के तलवे चाटने के लिए शिवसेना नहीं है। हालांकि, उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि उनके लिए यह वक्त सबसे कठिन है। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह 2024 में जीते तो देश में तानाशाही और बढ़ेगी। 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना अब चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ जाएगी SC, उद्धव गुट ने की तैयारी

उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनाव आयोग का सिर्फ पार्टियों के सिंबल पर नियंत्रण है... ईसी पैनल भंग किया जाए, मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। मुझे शरद पवार, नीतीश कुमार और ममता बनर्जी के फोन आए। उद्धव ठाकरे गुट के वकील ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का नाम "शिवसेना" और चुनाव चिन्ह "धनुष और तीर" आवंटित करने के चुनाव आयोग के कदम को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका का उल्लेख किया। सुप्रीम कोर्ट ने वकील से कल इसका जिक्र करने को कहा। उद्धव ठाकरे ने याचिका में कहा है कि चुनाव आयोग यह विचार करने में विफल रहा है कि विधान परिषद और राज्यसभा में उनके पास बहुमत है।

प्रमुख खबरें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Arunachal Cabinet ने पारित किया प्रस्ताव, कई कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी

Satya Nadella ने कंपनियों को चेताया, ताकतवर AI मॉडल पर तुरंत कंट्रोल और सुरक्षा ऑडिट जरूरी

अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी के पुस्तकालय को दिवाली तक मिलेंगी किताबें, डीएम ने दिया भरोसा

Abhijeet Dipke की दादी के निधन की खबर पर विवाद, दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर दिया जवाब