हार्दिक पांड्या और नताशा की सगाई पर Ex Girlfriend ने कहा- मेरी जरूरत...

By रेनू तिवारी | Jan 02, 2020

साल की शुरुआत होते ही क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक के साथ अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया। हार्दिक पांड्या ने एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक से नये साल पर सगाई कर ली। सगाई की खबरें सामने आने के बाद दोनों को चारों तरफ से बधाई दी जा रही हैं। हार्दिक पांड्या की सगाई पर उनकी कथित एक्स-गर्लफ्रेंड उर्वशी रौतेला का भी रिएक्शन सामने आया है।  

इसे भी पढ़ें: न फिल्में हैं, न रूतबा, ऊपर से धोखाधड़ी का मुकदमा, अब ये काम करके अमीषा चला रहीं है अपना खर्चा

उर्वशी रौतेला का क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ लव रिलेशन कैसा भी रहा हो लेकिन उनके इस संदेश से ये साफ हो गया है कि उर्वशी दोनों के रिश्ते से खुश हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या की मंगेतर नताशा के एक्स-बॉयफ्रेंड अली गोनी का भी दोनों की सगाई पर रिएक्शन सामने आया है। अली गोनी ने दोनो की तस्वीर पर दिल वाली इमोजी शेयर करके हुए अपनी खुशी जाहिर की है। इस कमेंट से साफ है कि दोनों के रिश्ते से अली भी खुश हैं।

 इसे भी पढ़ें: पहले से ही तय है सिद्धार्थ शुक्ला ही बनेंगे Bigg Boss 13 के विनर! जानें टॉप 2 में कौन होगा

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या और नताशा ने दुबई में सगाई कर ली। अपनी सगाई की खबर हार्दिक पांड्या ने खुद अपने सोशल मीडिया से दी। उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था कि  'तू मेरी, मैं तेरा, सारा हिंदुस्तान. 01.01.2020 #engaged'। सोशल मीडिया पर तब से लोग दोनों को बधाई दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिंदी गाने गाकर सांस्कृतिक जुड़ाव की रणनीतिक

UP Rain: मौसम तंत्र कमजोर पड़ने से भारी बारिश थमी, नदियां उफान पर

साहित्यकार Om Prakash Jha बोले, राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश देती हैं दीनदयाल की पुस्तकें

Pushkar Singh Dhami का कांग्रेस पर हमला, भ्रम फैलाने के लिए झूठ का सहारा ले रही पार्टी