पाक सेना के पूर्व अधिकारी का ‘विदेशी साजिश’ को लेकर जांच आयोग का नेतृत्व करने से इंकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने संघीय मंत्रिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार को अपदस्थ करने की कथित ‘ विदेशी साजिश’ की जांच और अमेरिका से भेजे गए तथाकथित ‘धमकी भरे पत्र’ के तथ्यों को सामने लाने के लिए गठित आयोग का नेतृत्व करने से इंकार कर दिया है।मीडिया में प्रकाशित खबरों में यह जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि ‘पत्र’ और कथित साजिश के आधार पर नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम सूरी ने विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को तीन अप्रैल को खारिज कर दिया था। हालांकि, पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उनके निर्णय को रद्द कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: खुशखबरी ! विपक्ष के सवालों के बीच वैक्सीन के दामों में हुई कटौती, अब 225 रूपए में लगेगी कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज

एक्सप्रेस ट्रिब्यून और जियो न्यूज द्वारा शुक्रवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) खान ने आयोग की अध्यक्षता करने से इंकार कर दिया है और अपने निर्णय से सरकार को भी अवगत करा दिया है। खबर के मुताबिक सैन्य अधिकारी ने अपने निर्णय के पीछे कोई वजह नहीं बताई है। आयोग को यह पता लगाना है कि कितने सांसदों से विदेशी ताकतों ने संपर्क किया और इस संबंध में 90 दिनों में उसे अपनी रिपोर्ट देनी है। चौधरी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा था, ‘‘हमारे पास सबूत हैं कि प्रांतीय विधानसभाओं के आठ असंतुष्ट सदस्यों से विदेशी हस्तियों ने संपर्क किया था।

आयोग स्थानीय आकाओं और सत्ता परिवर्तन की चाह रखने वाले के बीच संबंध की जांच करेगा।’’ उन्होंने कहा कि सांसदों को शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले धमकी भरे पत्र की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जियो न्यूज ने चौधरी के हवाले से कहा, ‘‘एक बार पत्र की चुनिंदा सामग्री सार्वजनिक किए जाने के बाद यह सांसदों पर होगा कि वे (अविश्वास प्रस्ताव पर)मतदान करते समय अपनी अंतर आत्मा की आवाज के आधार पर फैसला करें।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार