TMC के पूर्व मंत्री BJP में शामिल, बंगाल में भगवा पार्टी होगी मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2018

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री हुमायूं कबीर भाजपा में शामिल हो गए। देश में अगले साल होने वाले आम चुनावों से पहले प्रदेश में इसके कारण भाजपा के विस्तार अभियान को मजबूती मिलेगी। भाजपा के विस्तार कार्यक्रम की शुरूआत करने के लिए पार्टी प्रमुख अमित शाह प्रदेश में बुधवार को एक रैली का आयोजन करेंगे। कबीर ने इस रैली से पहले भगवा पार्टी का दामन थामा है।

कबीर मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं। तृणमूल कांग्रेस ने 2015 में उन्हें दल विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कबीर ने दावा किया कि इस पूर्वी राज्य की आवाम ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस के विकल्प के रूप में भाजपा को सबसे अधिक भरोसेमंद पार्टी के रूप में देख रही है।

पश्चिम बंगाल मामलों के भाजपा के प्रभारी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कबीर के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और दूसरे दलों के अन्य नेता जल्दी ही भाजपा में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana