शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे जाएंगे देश के उत्कृष्ट शिक्षक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर देश में स्कूली शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में पांच सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ‘शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार’ प्रदान करेंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि इस सम्मान का मकसद स्कूली शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुछ उत्कृष्ट शिक्षकों को मान्यता प्रदान करना है। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष पांच सिंतबर को देश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है जिस दिन पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती भी है। 

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल