Health Tips: जरूरत से ज्यादा पसीना आना होता है इन बीमारियों का संकेत, फटाफट करा लें चेकअप

By अनन्या मिश्रा | Jul 11, 2023

गर्मी के मौसम में पसीना आना एक आम बात होती है। अधिक गर्मी के कारण पसीना आना, या धूप आदि में रहने के कारण पसीना आता है। बता दें कि कई लोगों को रात में भी बहुत पसीना आता है। वहीं कुछ ऐसी बीमारियां भी होती हैं, जिसके कारण व्यक्ति को काफी ज्यादा पसीना आता है। अगर आपको भी जरूरत से ज्यादा पसीना आता है, तो इसे नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ज्यादा पसीना आना किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आइए जानते हैं ज्यादा पसीना आने कौन सी गंभीर बीमारियों का खतरा होता है। 

डायबिटीज

आजकल डायबिटीज की बीमारी कई लोगों में देखी जाती है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिसका प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता है। डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में एड्रेनालाईन हार्मोन रिलीज होने लगता है। जिसके कारण व्यक्ति को पसीना आने लगता है। ऐसे में अगर आपको भी जरूरत से ज्यादा पसीना आता है तो आपको एक बार ब्लड शुगर टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स, चांद जैसा खिल उठेगा चेहरा

तनाव

व्यक्ति को मानसिक रोगों के कारण भी जरूरत से ज्यादा पसीना आता है। अगर आप अक्सर चिंता या तनाव से घिरे रहते हैं, तो आपको ज्यादा पसीना निकल सकता है। कई लोगों को ऐसा लगता है कि चिंता या तनाव कोई बीमारी नहीं है। लेकिन बता दें कि चिंता और तनाव सीधे तौर पर आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। तनाव में रहने से मानसिक रोगी होने की संभावना होती है। ऐसी स्थिति में भी जरूरत से ज्यादा पसीना आता है।

ओवरएक्टिव थायराइड

यदि किसी व्यक्ति को थायराइड है तो उसका वजन तेजी से बढ़ने व घटने लगता है। जिसके कारण व्यक्ति को कई लक्षणों का सामना करनमा पड़ता है। थायराइड की बीमारी होने पर भी आपको काफी ज्यादा पसीना आ सकता है। इसके अलावा व्यक्ति को हाइपरथायराइड की स्थिति में ज्यादा पसीना निकल सकता है। वहीं जब कोई व्यक्ति थायराइड ग्लैंड डिसऑर्डर जैसे मेनोपॉज, डायबिटीज या हृदय रोगों से पीड़ित होता है, तो उस व्यक्ति को ज्यादा पसीना आ सकता है।

नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर

नसों से जुड़ी दिक्कतों को नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर कहा जाता है। जब किसी व्यक्ति को नसों या नर्वस सिस्टम से जुड़ी कोई बीमारी होती है, तो उसे जरूरत से ज्यादा पसीना आता है। ऐसे में आपको भी यदि ज्यादा पसीना आता है तो आपको एक बार नर्वस सिस्टम की जांच करवानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav और सपा नेताओं के खिलाफ UP के तीन जिलों में लगे विवादित होर्डिंग

China Border पर स्थिति को लेकर Owaisi ने उठाई संसद सत्र बुलाने की मांग

Punjab Assembly से कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira मौजूदा सत्र के लिए सस्पेंड

New York City Council ने पारित किया रोमांच कानून, घोड़ा-बग्घी संचालन पर 2028 तक लगेगी रोक