मेरठ में नकली शराब पर लगाम लगाने की तैयारी में आबकारी विभाग

By राजीव शर्मा | Aug 09, 2021

मेरठ। शराब के शौकीनों के लिए जरूरी खबर है कि जल्द ही देसी शराब के पव्वे ठेकों पर बिकने बंद हो जाएंगे। इसके स्थान पर टेट्रा पैक उतारे जाएंगे। यह व्यवस्था आबकारी विभाग द्वारा शराब माफियाओं का नेटवर्क तोड़ने के लिए की जा रही है। बता दें कि अंग्रेजी शराब की कुछ ब्रांड टेट्रा पैक में बिक रहीं हैं। अब इसी कड़ी में प्लास्टिक की बोतलों में बिकने वाली देसी शराब को भी पव्वे के स्थान पर अब टेट्रा पैक में जल्द उतारने की बात कही जा रही है। 

अगर अकेले मेरठ जिले की बात करें तो अमूमन यहां हर माह करीब 10 लाख लीटर देसी शराब खपत होती है। फिल्हाल हर माहलगभग 50 लाख पव्वों की सप्लाई हो रही है। जानकारी के अनुसार शासन के आदेश है कि पव्वों को पूरी तरह खत्म कर टेट्रा पैक को ही बढ़ावा दिया जाए, ताकि लोगों की जान भी सुरक्षित रहे और प्लास्टिक से पर्यावरण को भी नुकसान न हो। आबकारी विभागअब इसकी तैयारी में जुटा है कि जल्द से जल्द हर माह जिले में 50 लाख टेट्रा पैक की सप्लाई की जाए। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ में फिल्म बनाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार 

बता दें कि आबकारी विभाग अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए तमाम उपाय कर चुका है, लेकिन माफिया कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं। मेरठ जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि अब देसी शराब टेट्रा पैक के जरिये बाजार में लाने की तैयारी है। उनका मानना है कि काफी हद तक इस योजना से अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लग सकेगा।

Stay updated with politics, crime, and breaking updates from the state with Maharashtra Latest News in Hindi Today only on Prabhasakshi.

प्रमुख खबरें

Asian Games: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक

भारतीय तैराक Srihari Nataraj ने 50m बैकस्ट्रोक फाइनल में बनाई जगह

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध