आबकारी विभाग की अवैध शराब के कारोबारियों पर छापेमारी जारी-6126 पेटियां बरामद’

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 27, 2022

शिमला  राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा 26 जनवरी, 2022 को अलग-अलग टीमें बनाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी गई है। आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, यूनुस, ने बताया कि गलू प्लांट में मिली सूचना की कड़ियों को और आगे बढ़ाते हुये यू.एस. राणा संयुक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबाकरी के नेतृत्व में विभाग की टीम द्वारा छापेमारी के दौरान पालमपुर के आसपास के क्षेत्र की नौ खुदरा दुकानों से 2683 पेटी प्योर संतरा शराब पकड़ी गई जिसका कि लाईसेंसधारी कोई भी साक्ष्य या बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके अतिरिक्त देसी शराब के थोक गोदाम में 200 पेटी का अन्तर पाया गया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम सरकार की कार्यप्रणाली से घबराए : नंदा

इसके अतिरिक्त विभाग की कांगड़ा जिला की टीम ने 25 जनवरी, 2022 को पालमपुर क्षेत्र में बैरघट्टा, थील, जाम्बल, नंगल चैक, त्यामल, भवारना, सुलह, थुरल, नागनी व आलमपुर की शराब की खुदरा दुकानों का गहन निरीक्षण किया व इस दौरान प्योर संतरा देसी शराब के 2911 पेटियां बोतल, 38 पेटियां अध्धे व 27 पेटियां पव्वे के स्टाॅक का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त आज 27 जनवरी, 2022 को विभाग की इसी जिला की टीम द्वारा कांगड़ा स्थित देसी शराब के थोक गोदाम का निरीक्षण किया व इस दौरान वहां पर 257 पेटी बोतल प्योर संतरा का स्टाॅक पाया गया। विभाग की टीम द्वारा सभी लाईसेंसधारियों को आदेश दिया गया है कि जब तक इस स्टाॅक का पास व बिलों के हिसाब से स्टाॅक व सेल रजिस्टर से मिलान नहीं हो जाता तब तक वह इस देसी शराब को अपनी सुपुर्दारी में रखें व इसकी किसी भी प्रकार से बिक्री न करंे। इन सभी केसों की पूर्ण छानबीन की जाएगी व अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरूद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यूनुस ने यह भी बताया कि विभाग द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा व आबकारी शुल्क की चोरी करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Delhi: Anand Vihar रेस्तरां में युवक से जबरन भारी बिल भरवाने के आरोप में दो गिरफ्तार

UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya का SP पर हमला, सत्ता में आए तो बढ़ेगी गुंडागर्दी

Millie Bobby Brown और Jake Bongiovi दूसरी बार बने माता-पिता! गोद लिया बेटा, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर

Mayur Vihar के स्कूल में बम की धमकी के बाद Alert, परिसर में Bomb Squad की सघन तलाशी