आबकारी विभाग का अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध अभियान जारी

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 29, 2022

शिमला   आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी यूनुस ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध विभाग का अभियान जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देने के लिए टीम का भी गठन किया गया है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब चुनाव-- सुखविंदर सिंह सुक्खू को दोआबा क्षेत्र के प्रभारी बनाये गये

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान उक्त इमारत से वी.आर.वी. फूल्स लिमिटेड VRV FOOLS LIMITED के संतरा नामक ब्रांड के लेबल, खाली बोतलें, वी.आर.वी फूड्स लिमिटिड VRV Foods Limited के खाली डब्बे व ढक्कन, टेप रोल सहित वी.आर.वी. फूड्स लिमिटेड मार्का फ्लेवरिंग एजेंट, जोकि देसी शराब बनाने में इस्तेमाल होते हैं, बैच पंचिंग मशीन, होलोग्राम प्लास्टिक ड्रम आदि बरामद किए गए। यह सब सामग्री सामान्य रूप से देसी शराब बनाने में प्रयोग होने का अंदेशा है।

इसे भी पढ़ें: जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी में किया विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण

उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 की धारा 39, 47 व 56 के उल्लंघन की शिकायत पुलिस थाना राम शहर में दर्ज करवाई गई है। यह कार्रवाई राज्य कर एवं आबकारी विभाग एवं पुलिस दल राम शहर थाना द्वारा गवाहों की मौजूदगी में संयुक्त रुप से पूरी की गई।

प्रमुख खबरें

US लगाएगा Canada के उत्पादों पर 50% Tariff, 20 अरब डॉलर के आयात पर होगा असर

Healthy Diet का नया विकल्प: मखाने के Momos घर पर कैसे बनाएं? जानिए Step-by-Step Recipe और फायदे

Maharashtra SIR: 21 फीसदी Voter Forms वापस नहीं मिले, शहरों में बड़ी कमी

Amit Shah सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा की करेंगे समीक्षा, दार्जिलिंग मुद्दे पर भी होगी चर्चा