पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कटौती पर बोले अमित शाह- संवेदनशील निर्णय, आम आदमी को मिलेगी राहत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बहुत ही संवेदनशील निर्णय है और इससे न केवल आम आदमी को राहत मिलेगी बल्कि मुद्रास्फीति में भी कमी आएगी। शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्य सरकारों ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को और कम करके लोगों को अधिक राहत देने का सराहनीय काम किया है। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिवाली पर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये की कमी करके आम जनता को बड़ी राहत दी है।’’

प्रमुख खबरें

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut