दूरसंचार कंपनियों को यूज़र्स से 34,824 करोड़ वसूलने की दी गई छूट, मोदी सरकार पर कांग्रेस ने साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2024

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को रिलायंस जियो, वोडाफोन और एयरटेल सहित तीन निजी दूरसंचार कंपनियों द्वारा बिना किसी निरीक्षण और विनियमन के 3 और 4 जुलाई, 2024 से अपनी सेवा दरें बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर साठगांठ वाले पूंजीवाद का आरोप लगाया और भारत में 1.09 अरब मोबाइल उपयोगकर्ताओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने का आरोप लगाया। सुरजेवाला ने कहा कि शासन के तहत और मोदी सरकार की सहमति से तीन निजी दूरसंचार कंपनियों ने अपनी सेवा दरें बढ़ा दी हैं। इससे उनके 109 करोड़ (1.09 बिलियन) उपयोगकर्ताओं को सामूहिक रूप से लगभग 35,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर गरमाई राजनीति, BJP का सवाल- तमिलनाडु में 60 की मौत पर क्यों रहे मौन?

सुरजेवाला ने कहा कि सेल फोन रेट वृद्धि से 109 करोड़ सेल फोन यूज़र्स को प्रति वर्ष ₹34,824 करोड़ अतिरिक्त देने पड़ेंगे। और बढ़े हुए शुल्क का कंपनीवार विभाजन निम्नलिखित है। रिलायंस  Jio के हर यूजर पर 30.51 रुपए की बढ़त हुई है। यानी सालाना 17,568 करोड़ रुपए, एयरटेल के यूजर्स पर 22.88 रुपए की बढ़त हुई है। यानी सालाना- 10,704 करोड़ रुपए वोडाफोन आइडिया के यूजर्स पर 24.40 रुपए की बढ़त हुई है। यानी सालाना- 6,552 करोड़ रुपए। 

प्रमुख खबरें

ताइवान सीमा में घुसी Chinese Boat जिन शा पर CGA का एक्शन, Water Cannon से खदेड़ा

Asian Games: Deepak Punia ने 97kg Wrestling में जीता Bronze Medal, 60 साल का सूखा खत्म

Bhadohi Hospital में गर्भवती को भर्ती न करने पर भड़की LJP Ram Vilas, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Russin Oil ज्यादा तेल खरीदने लगा China, India की खरीद पर असर पड़ते देख Modi ने तुरंत निकाला नया रास्ता, Ship to Ship Transfer के जरिये करवा दिया खेल