'खतरे में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी का अस्तित्व', BJP सांसद का बड़ा दावा

By अंकित सिंह | Feb 12, 2025

बीजेपी सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी चुनी हुई सरकार है लेकिन लगातार कहा जा रहा है कि यह रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार है और भगवंत मान के पास पूरे अधिकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आप में क्या हो रहा है इससे बीजेपी का इससे कोई लेना-देना नहीं है, मैं साफ कर देना चाहता हूं। 

इसे भी पढ़ें: 'संकट में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का भविष्य', बृजभूषण शरण सिंह ने कर दिया बड़ा दावा

उनकी यह टिप्पणी पार्टी की पंजाब इकाई में असंतोष की अटकलों के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में मुख्यमंत्री मान, पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक किए जाने के बाद आई। मान ने कहा कि बैठक के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पंजाब के सभी मंत्रियों और विधायकों को धन्यवाद दिया। कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हाल में दावा किया था कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के 30 से अधिक विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और पाला बदल सकते हैं। बाजवा ने दावा किया कि इन विधायकों को एहसास हो गया है कि आप के साथ रहना लंबे समय में राजनीतिक रूप से फायदेमंद नहीं हो सकता। 

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo के एक Like ने बढ़ाई Social Media पर हलचल, FIFA और Argentina की साख पर लगे कई बड़े आरोप

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत