मुझे राकेश शर्मा की बायोपिक में काम करने का ऑफर मिला था: प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2017

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि राकेश शर्मा की बायोपिक में काम करने के लिए उनसे संपर्क किया गया था। 35 वर्षीय अभिनेत्री ने यह भी पुष्टि की है कि आमिर खान अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। इस फिल्म की कहानी अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय व्यक्ति राकेश शर्मा के जीवन पर आधारित है। ऐसे खबरें थी कि आमिर खान ने महेश मथाई के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है और उनकी जगह शाहरुख खान फिल्म में होंगे। हालांकि फिल्म निर्माता इसको लेकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं। लंबे समय से ऐसी चर्चा था कि प्रियंका इस फिल्म में शर्मा की पत्नी का किरदार निभाएंगी।

जब अभिनेत्री से आमिर की जगह शाहरुख के शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं नहीं जानती हूं। मुझे इसकी पुष्टि नहीं है। मैंने इस बारे में निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से बात नहीं की है। जब मुझे पता चलेगा तो मैं देखूंगी।'

प्रमुख खबरें

Kerala में Onam का मुख्य पर्व Thiruvonam धूमधाम से मना, सद्या और पुक्कलम की रही धूम

Global Food Security and War | समुद्री मार्गों की सुरक्षा के बिना वैश्विक खाद्य सुरक्षा असंभव, संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान

Donald Trump ने Saudi Arabia असैन्य परमाणु समझौते को कांग्रेस की समीक्षा के लिए भेजा

Love Horoscope For 26 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 26 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन