यूरोप में जारी रहेगा विस्‍तार! पुतिन बनेंगे भावी 'जार', जानें कौन हैं पीटर द ग्रेट जिससे की अपनी तुलना

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2022

साल 2018 की बात है एक पत्रकार ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से पूछा कि आप अपने देश के इतिहास में किस घटनाक्रम को पलटना चाहोगे। पुतिन ने एक लाइन में बोला- द कोलैप्स ऑफ द सोवियत यूनियन। कई मौके ऐसे आए जब पुतिन ने साफगोई से कहा कि अगर वो ऐसा कर सकते तो यूएसएसआर के विघटन की कहानी को उलट कर रख देते। ऐसा की कुछ करने का मंसूबा पुतिन के हालिया एक्शन में भी झलक कर सामने आता है। वहीं रूसी राष्ट्रपति ने अपनी तुलना रूस के महान शासक पीटर द ग्रेट से की है। पीटर द ग्रेट जिन्होंने स्वीडन के खिलाफ भीषण जंग लगी थी और जीत दिलाई थी। 

रूस के सम्राट को जार कहा जाता था। इवान चतुर्थ के शासनकाल में रूसी साम्राज्य का विस्तार हुआ। जब इवान को जार का जामा पहनाया गया तो रूस समेत संपूर्ण विश्व को एक संदेश दिया गया कि रूस अब महज एक छोटा राज्य नहीं बल्कि एक बड़ा साम्राज्य बन चुका है। जिसका शासक जार यानी इवान चतुर्थ है। वहीं देश का सर्वोच्च शासक है जिसकी इच्छाओं पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। इवान की मृत्यु के पश्चात एरिक वंश का अंत हो गया। इसके बाद अराजकता ने जन्म लिया और स्वीडन व पोलैंड रूस को हड़पने की योजनाएं बनाते रहे। जिसके बाद आपसी सहमति इवान के भाई पीटर को रूस के जार के पद पर नियुक्त किय़ा गया। इस दौरान रूस प्रशांत महासागर और काला सागर तक पहुंचकर दुनिया का सबसे बड़ा देश बन गया। वास्तव में रूस को इस महानता की ओर ले जाने का श्रेय पीटर द ग्रेट को जाता है। जब उन्होंने सत्ता संभाली तो रूस में बड़ी अव्यवस्था फैली हुई थी। पुनर्जागरण के फलस्वरूप पश्चिमी यूरोप में जो परिवर्तन हुए थे, रूस उनसे अप्रभावित था। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया का साथ दे रहा चीन और रूस, कड़े प्रतिबंध लगाने वाले प्रस्ताव के पक्ष में नहीं दो देश

क्या कहा पुतिन ने

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी तुलना 17वीं सदी के रूसी सम्राट पीटर द ग्रेट से की और क्षेत्र को ‘वापस लेने’ तथा ‘अपना बचाव’ करने की देश की जरूरत के बारे में अपनी बात रखी। स्वघोषित दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक की अदालत ने तीन लोगों को सरकार को पदच्युत करने के लिए हिंसक कार्रवाई करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई। उन्हें सैन्य गतिविधि और आतंकवाद का भी दोषी ठहराया।  पुतिन ने मास्‍को में जार पीटर द ग्रेट के 350वें जन्‍मदिन पर आयोजित एक प्रदर्शनी में उनके सेंट पीटरर्सबर्ग शहर को बसाने और आधुनिक दौर में रूस की महत्‍वाकांक्षाओं की तुलना की। रूसी राष्‍ट्रपति ने देश के युवा उद्यमियों से बातचीत में कहा, 'आपको यह लग सकता है कि स्‍वीडन की जंग लड़कर पीटर ने कुछ कब्‍जा करने की कोशिश की होगी। वह कुछ भी नहीं ले रहे थे, बल्कि वह इसे वापस ले रहे थे।'

प्रमुख खबरें

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती

6 October, 2026 Stock Market Updates: Titan के शेयर 3% टूटे, Sensex और Nifty में गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

India से पहले T20 में हार के बाद बोले Shai Hope, हालात समझने में चूकी टीम

Punjab DA केस: High Court को गुमराह करने पर Chief Secretary KAP Sinha को अवमानना नोटिस, 9 अक्टूबर को पेशी का आदेश