मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज या कल भाजपा नेतृत्व से निर्देश मिलने की उम्मीद: येदियुरप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर उन्हें ‘‘आज या कल’’ भाजपा नेतृत्व से निर्देश मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे को सफल बताते हुए कहा कि उनकी इच्छा है यह प्रकिया 21 सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र से पहले पूरी हो जाए, लेकिन सबकुछ पार्टी नेतृत्व के फैसले पर निर्भर करता है। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में मैंने कल करीब आधे घंटे तक नड्डा जी (भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा) से बात की। वह संभवत: प्रधानमंत्री से बात करेंगे और आगे की कार्रवाई पर आज ही निर्देश दे सकते हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: येदियुरप्पा सरकार के दो और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित, बोले- संपर्क में आए लोग कराएं टेस्ट 

गौरतलब है कि कई पुराने नेता मंत्रिमंडल में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं, इनके अलावा कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) से बगावत कर भाजपा में आने वाले ए एच विश्वनाथ, आर शंकर और एमटीबी नागराज भी अपनी बारी का इंजतार कर रहे हैं। इस समय कर्नाटक मंत्रिमंडल में 28 सदस्य हैं और छह स्थान रिक्त हैं। इस बीच, कयास लगाए जा रहे हैं कि येदियुरप्पा की उम्र को देखते हुए आने वाले वक्त में नेतृत्व परिवर्तन भी हो सकता है। हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और मंत्री आर अशोक सहित कई ने इन्हें खारिज किया है।

प्रमुख खबरें

NEET Re-exam: केजरीवाल ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, बोले- आप सफल होंगे, बस Confidence रखें

NEET पेपर लीक पर Telegram को झटका, Delhi High Court बोला- सरकार का अस्थायी Ban अनुचित नहीं।

NDA से मिल रहे झटकों से उबरने के लिए Congress में लौटेंगे Sharad Pawar, Mamata Banerjee, Jagan Mohan Reddy!

हीटवेव रोक देगी भारत की AI क्रांति? क्या अरबों डॉलर की योजना पर लगेगा ब्रेक