द्विपक्षीय संबंधों के लिए ‘‘ठोस परिणामों’’ की उम्मीद: ब्रिटेन यात्रा के बाद मंत्री पीयूष गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2025

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लंदन के लैंकेस्टर हाउस में संयुक्त व्यापारिक समारोह में ब्रिटेन की दो दिवसीय यात्रा संपन्न की। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह द्विपक्षीय साझेदारी के लिए ठोस नतीजों की उम्मीद कर रहे हैं।

इसके बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास व कार्यालय ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ में रेनॉल्ड्स और ब्रिटेन की चांसलर रेचेल रीव्स के साथ बंद कमरे में गहन बैठक हुई जिसमें मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता शीर्ष एजेंडे में शामिल रही।

गोयल ने मंगलवार को संयुक्त व्यापारिक समारोह के बाद कहा, ‘‘ ब्रिटेन के व्यापार एवं उद्योग मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ सभा को संबोधित किया और भारत-ब्रिटेन साझेदारी के उज्ज्वल भविष्य के बारे में बात की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ब्रिटेन के हमारे भागीदारों के गर्मजोशी भरे और शानदार आतिथ्य के लिए मैं बेहद आभारी हूं। हम अपने साझा दृष्टिकोण के ठोस नतीजों की उम्मीद कर रहे हैं।’’

मुक्त व्यापार समझौते का कोई भी उल्लेख स्पष्ट रूप से नहीं किया गया। हालांकि, ब्रिटेन के मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच शेष बचे मुद्दों पर सहमति बन जाने के साथ ही समझौता शीघ्र ही हो जाएगा।

गोयल ने मंगलवार को ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ में रेनॉल्ड्स और रीव्स के साथ बैठक के बाद कहा, ‘‘ भारत-ब्रिटेन आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने तथा हमारी मजबूत साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने पर सार्थक चर्चा हुई।’’

यह बैठक भारत-ब्रिटेन व्यापार गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करने के बाद हुई। इसमें दोनों देशों के व्यापारिक दिग्गज तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) ने शिरकत की थी।

गोलमेज सम्मेलन के बाद गोयल ने कहा था, ‘‘ भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, नवाचार आधारित विकास को बढ़ावा देने और निवेश के अवसरों का विस्तार करने के अवसरों का उल्लेख किया।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने Digital Arrest पर जताई चिंता, बैंक लापरवाही पर मुआवजा देने का विचार

Love Horoscope For 29 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 29 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

MVA की जीत पर Supriya Sule ने जताया आभार, Maharashtra में कृषि संकट पर जताई गहरी चिंता

Delhi Police ने 1.5 करोड़ रुपये के MDMA और कोकीन के साथ 4 तस्कर पकड़े