प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के अनुभव दूसरों के लिए प्रेरणा: राज्यपाल

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 17, 2021

शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शनिवार को कुल्लू जिला की शमशी पंचायत के सेरीबेहड़ का दौरा किया और प्राकृतिक खेती करने वाले क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों से बातचीत की।

इसे भी पढ़ें: एमेजॉन पर दुनिया भर में बिकेंगे स्वयं सहायता समूह के उत्पाद, अनुराग ठाकुर ने किया शुभारंभ

आर्लेकर ने कहा कि प्राकृतिक खेती समय की मांग है क्योंकि यह हमारी पारंपरिक कृषि पद्धति है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को देश का पहला प्राकृतिक खेती राज्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणा को पूरा करने के लिए सभी किसानों से सहयोग प्रदान करने के लिए कहा। उन्होंने शमशी क्षेत्र के किसानों के प्रयासों की सराहना की।

इसे भी पढ़ें: बंगाणा में बनेगा इंडोर स्टेडियम, वॉलीबाल का उत्कृष्ठता केंद्र खोलने का भी करेंगे प्रयासः अनुराग

किसानों ने राज्यपाल के साथ अपने अनुभव साझा किए। इससे उपरान्त, राज्यपाल ने फार्म क्षेत्र का भी दौरा किया और प्राकृतिक खेती के विभिन्न आदानों में गहरी रुचि दिखाई। सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के कार्यकारी निदेशक डाॅ. राजेश्वर चंदेल ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया और प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को परियोजना के तहत किए जा रहेे विकास कार्यों से अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा को वोट का मतलब विकास की गति दोगुना करना :भारद्वाज

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने किसानों की पहल की सराहना की और उन्हें गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood Crisis | नेपाल में प्राकृतिक आपदा से भीषण तबाही! 950 से ज्यादा की जान गई, PM बालेन शाह बोले- यह क्लाइमेट चेंज का असर

बेंगलुरु दक्षिण में जाली नोट छापने का भंडाफोड़, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन के कारकेड रिहर्सल से दिल्ली की 35 से अधिक सड़कों पर मंगलवार को बदलेगा ट्रैफिक

Tamil Nadu Politics | TVK और कांग्रेस में मतभेद की खबरें खारिज, सीएम विजय ने राहुल गांधी को माना 2029 का पीएम उम्मीदवार