विशेषज्ञ समिति ने बच्चों पर कोवोवैक्स के परीक्षण के लिए मंजूरी देने की सिफारिश की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

नयी दिल्ली। भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को दो से 17 साल के बच्चों पर ‘कोवोवैक्स’ टीके के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण के लिए कुछ शर्तों के साथ अनुमति देने की मंगलवार को सिफारिश की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। परीक्षण में 10 साइटों पर 920 बच्चे, 12-17 और 2-11 आयु वर्ग के प्रत्येक में 460 बच्चों को शामिल किया जाएगा। एक सूत्र ने कहा, ‘‘केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड​​-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने मंगलवार को एसआईआई द्वारा दिए गए संशोधित अध्ययन प्रोटोकॉल आवेदन पर विचार किया और दो से 17 साल के बच्चों पर कोवोवैक्स के दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण के लिए फर्म को अनुमति देने की सिफारिश की।’’ 

इसे भी पढ़ें: कोरोना की वैक्सीन ‘जायकोव-डी’ परिक्षण के तीसरे चरण में 

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘संवेदनशील बच्चों में मौतों सहित गंभीर बीमारी की खबरें आई हैं। यह भी आशंका व्यक्त की गई है कि देश में महामारी की तीसरी लहर बच्चों को प्रभावित कर सकती है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘इसके अलावा, जब तक बच्चों सहित सभी आयु समूहों को टीकाकरण के तहत कवर नहीं किया जाता है, सार्स-सीओवी-2 वायरस प्रचलन में बना रह सकता है, जिससे सभी को गंभीर बीमारी का खतरा बना रहता है।

प्रमुख खबरें

Calcutta High Court में TMC की रैली को मिली अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने RSS के 100 साल के सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज