विशेषज्ञों का दावा, अगर लोगों ने लॉकडाउन का पालन नहीं किया तो बढ़ जाएगा संक्रमण का जोखिम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

नयी दिल्ली। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि लोगों को कोरोना वायरस के खतरे को कम करने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) का कड़ाई से पालन करना होगा क्योंकि अब लोगों ने घरों में ही रहने के नियमों का पालन नहीं किया तो सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। देश के प्रमुख अस्पताल समूहों के डॉक्टरों ने यह चेतावनी भी दी है कि बंद केवल वायरस के संक्रमण को फैलने की रफ्तार कम करेगा और इस अवधि में भारत को कोविड-19 की जांच समेत अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए अपने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर लेना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: प्रधानमंत्री कार्यालय ने केन्द्रीय मंत्रियों से दैनिक रिपोर्ट देने को कहा

इसे भी पढ़ें: कोरोना प्रभाव: रिजर्व बैंक ने रेपो दर 0.75 प्रतिशत घटायी, मासिक किस्त पर तीन महीने की रोक

फोर्टिस अस्पताल के डॉ विवेक नांगिया ने भी कहा, ‘‘यह महामारी युद्ध के हालात से भी ज्यादा खतरनाक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और युद्ध में लोगों को अपने जनरल के आदेश का पालन करना चाहिए जो अभी सरकार है। लोगों को घर में रहना चाहिए और बहुत आपात स्थिति नहीं हो तो नहीं निकलना चाहिए। हम अभी सरकार के मुताबिक संक्रमण के दूसरे चरण में है और यह बंद मामलों की संख्या कम करने में काफी कारगर हो सकता है।’’ डॉ नांगिया ने कहा कि अगर लोग पूरी शिद्दत से बंद के नियमों का पालन करते हैं तो दो सप्ताह या कुछ अधिक समय बाद प्रभाव दिखने लगेगा।

प्रमुख खबरें

Nepal ने खो दिये Sugauli Treaty के Original Document ! अब भारत के साथ कैसे सुलझायेगा सीमा विवाद?

Sara Ali Khan Birthday: Star Kid होने के बावजूद Sara Ali Khan ने अभिनय से बनाई पहचान, डेब्यू से Filmfare तक का खास सफर

Solar Eclipse 2026: क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें Sutak Timing और महत्व

Prabhasakshi NewsRoom: Bangladesh PM से मिलने के तुरंत बाद Delhi आकर PM Modi से मिले Dinesh Trivedi, पलट गया पूरा खेल