वैक्सीन की कमी न पड़े, इसलिए उठाए जा रहे कदम, कोवैक्सीन की एक्सपायरी 6 महीने से बढ़ाकर 12 महीने हुई, स्टॉक को किया जाएगा री-लेबल

By अभिनय आकाश | Jan 03, 2022

भारत बायोटेक अपने अप्रयुक्त कोविड -19 टीकों, कोवैक्सिन के स्टॉक वापस मंगवा रहा है और उन्हें एक अद्यतन समाप्ति तिथि के साथ फिर से रि लेबल कर रहा है। यह भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) द्वारा वैक्सीन की एक्सपायरी डेट को नौ से बढ़ाकर 12 महीने करने की मंजूरी के बाद किया गया है। डीसीजीआई को सौंपे गए स्टडी के आंकड़ों के बाद यह फैसला लिया गया है, जिसमें अध्ययनों से पता चला है कि टीका 12 महीने तक सही रहता है। इससे पहले वैक्सीन को केवल छह महीने तक इस्तेमाल करने की अनुमति थी। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के योजना मंत्री ने कहा- हमने 2021 में 7 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य किया हासिल

 इस स्टॉक का उपयोग चल रहे टीकाकरण अभियान और 15-18 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण के लिए किया जाएगा, जो सोमवार से शुरू होने वाला है। इस बीच, CoWIN ऐप ने रविवार शाम तक छह लाख से अधिक पंजीकरण दर्ज किए हैं क्योंकि भारत 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण करने के लिए तैयार है। इस आयु वर्ग के लिए वैक्सीन विकल्प स्वदेश में विकसित भारत बायोटेक का कोवैक्सिन होगा। 

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना