Travel Tips: मनाली के 'गुप्त' स्वर्ग का दीदार, बर्फीले पहाड़ों के बीच यह झील, एडवेंचर और सुकून का बेमिसाल संगम

By अनन्या मिश्रा | Dec 31, 2025

सर्दियों के मौसम में पहाड़ों पर घूमने का अपना मजा होता है। बर्फ से ढके पहाड़ों का दीदार करना करीब हर किसी की विश लिस्ट में होती है। इस वजह से स्नो फॉल का लुत्फ उठाने के लिए अधिकतर लोग सर्दियों के मौसम में शिमला-मनाली जाते हैं। नवंबर से लेकर फरवरी तक मनाली का दृश्य देखने लायक होता है। यहां के पहाड़ों पर लिपटी बर्फ की मोटी चादरें पर्यटकों के लिए स्वर्ग जैसे अनुभव दिलाती हैं।

इसे भी पढ़ें: पार्टी नहीं, इस बार इन ऑफबीट डेस्टिनेशंस पर मनाएं यादगार New Year 2026, फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट ये जगहें

बेमिसाल है चंद्रा नदी की खूबसूरती

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र से बहने वाली चंद्रा नदी एक बेहद खूबसूरत नदी है। यह नदी हिमाचल प्रदेश में चंद्रताल झील से निकलती है। यह लेक हिमाचल प्रदेश के लाहौल में करीब 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक अर्धचंद्राकार झील है। इसी खूबसूरत झील से चंद्रा नदी निकलती है।

हालांकि अभी भी काफी कम लोगों को इस नदी के बारे में पता है। मनाली में सिस्सू से गुजरते हुए यह नदी देखने को मिलेगी। यह नदी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। यहां पर आप रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटी होती है। ऐसे में अगर आप भी मनाली घूमने के लिए जा रहे हैं, तो चंद्रा नहीं जाना न भूलें।

आंखों को सुकून देंगे यहां के नज़ारे 

प्रकृति प्रेमियों के लिए चंद्रा नदी की खूबसूरती ही नहीं बल्कि फोटोग्राफी के लिए भी यह अद्वितीय जगह है। बर्फ से ढके पर्वतों के बीच से निकलती नदी का पानी शीशे की तरह चमकता है। वहीं पानी बहने की ध्वनि आपके मन को ताजगी से भर देती है। वहीं सुबह और शाम के समय जब सू्र्य की सुनहरी किरणें पानी पर पड़ती हैं, तो यह अद्भुत दृश्य देखने लायक होता है। यहां का शांत वातावरण भागदौड़ से दूर ऐसी जगह जो कम को सुकून देने का काम करता है।

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!