Travel Tips: पार्टनर के साथ इन रोमांटिक जगहों को करें एक्सप्लोर, बिता सकेंगे क्वालिटी टाइम

By अनन्या मिश्रा | Jan 20, 2025

आजकल के कपल्स अपनी जिंदगी में इतना अधिक व्यस्त हो गए हैं कि खुद के लिए समय निकालना काफी मुश्किल हो गया है। छोटी सी जिंदगी में अच्छे से समय निकालने का इंतजार करना पड़ता है। अगर आपको ज्यादा दिन की छुट्टी नहीं मिल रही है, तो आप तो दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो यहां से कुछ ही दूरी पर मौजूद बेहद शानदार जगहों पर पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। बता दें कि दिल्ली एक ऐसा केंद्र है, जहां से आप कहीं भी आसानी से ट्रैवल कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ जाकर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

लेह एंड लद्दाख

इसे भी पढ़ें: Winter Travel Places: स्विट्जरलैंड से भी ज्यादा खूबसूरत हैं भारत के ये फेमस हिल स्टेशन, घूमने में नहीं होंगे लाखों खर्च

जोधपुर

राजस्थान के उत्तर पश्चिमी भारतीय राज्य में थार रेगिस्तान में स्थित है। बता दें कि यह 5वीं सदी के राजसी मेहरानगढ़ किले के चारों ओर बसा है। हल्के नीले रंग में समान रूप से चित्रित घरों की वजह से जोधपुर को 'ब्लू सिटी' भी कहा जाता है। यह शहर अपनी ऊबड़-खाबड़ प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यहां पर ऐतिहासिक किले और महलों के प्राचीन खंडहर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आप यहां पर फूल महल - मेहरानगढ़ किले के भीतर स्थित, चांद बावड़ी, जसवंत थड़ा, घंटा घर या क्लॉक टॉवर, मंडोर गार्डन, राव जोधा रॉक पार्क और ओसियां मंदिर और तूरजी का झालरा आदि एक्सप्लोर कर सकते हैं।

जयपुर

बता दें कि आप भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी जयपुर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इसका निर्माण 18वां शताब्दी में सवाजी जय सिंह ने किया था। नई दिल्ली से यहां तक की दूरी 268 किमी है। यह एक फेमस पर्यटन स्थल है, जोकि फेमस स्वर्ण त्रिभुज पर्यटन सर्किट का एक अहम हिस्सा है। जयपुर में आप आमेर किला और हवा महल आदि एक्सप्लोर कर सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर

बता दें कि कश्मीर को धरती का स्वर्ग माना जाता है। यहां की खूबसूरत वादियों को निहारने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं। जम्मू-कश्मीर जैसी शांत और मनमोहक जगह शायद ही आपने देखी होगी। यहां पर पर्वतारोहण, स्कीइंग, लेक हाउसबोट्स पर आराम, ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, हाइकिंग या प्रकृति के साथ सिर्फ रोमांस करने के लिए पर्यटक यहां आ सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

MP के Kymore में ब्रिटिश कंपनी का Asbestos कचरा बना जानलेवा, ITV News की रिपोर्ट में खुलासा

मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोले रूस-इजरायल, मचाया तहलका!

Radha Ashtami 2026: राधा रानी को बेहद प्रिय है अरबी समेत अन्य 5 चीजों का भोग, अर्पित करें ये भोग