दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में धमाका, कार्यवाही निलंबित, पुलिस ने की जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी अदालत में बृहस्पतिवार सुबह एक विस्फोट हो गया। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अदालत में एक लैपटॉप में विस्फोट हो गया।

इसे भी पढ़ें: हेलिकॉप्टर के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भोपाल से है नाता, 2 सप्ताह पहले 10 दिन के लिए आए थे भोपाल

पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट पर विस्फोट की जानकारी मिली जिसके बाद घटनास्थल पर सात अग्निशमन गाड़ियां भेजी गईं। अधिकारियों ने बताया कि अदालत में कार्यवाही निलंबित कर दी गयी है। अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Nick Jonas ने प्रशंसकों से माफ़ी मांगी, Mexico concert स्थगित करने के पीछे का असली कारण बताया

भारत में चुनावों के बीच नेपाल क्यों पहुंचे CJI चंद्रचूड़, इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार

Sikkim Assembly Election: नामची-सिंघीथांग सीट पर रोचक हुआ मुकाबला, चामलिंग को टक्कर देने मैदान में उतरी कृष्णा कुमारी

यश-स्टारर टॉक्सिक में करीना कपूर खान की जगह लेंगी नयनतारा? अब तक सामने आयी है ये जानकारी