Iran Explosions: ईरान में सुलेमानी की बरसी पर विस्फोट, भारत ने दिया ये बड़ान

By अभिनय आकाश | Jan 04, 2024

भारत ने ईरान सरकार और नागरिकों के प्रति एकजुटता व्यक्त की, उन विस्फोटों की निंदा की जिनमें 95 लोग मारे गए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि ईरान के करमान शहर में हुए भयानक बम विस्फोटों से हम स्तब्ध और दुखी हैं। इस कठिन समय में हम ईरान की सरकार और लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों और घायलों के साथ हैं।

इसे भी पढ़ें: तबाह सीरिया को जबरन एक और युद्ध में घसीटने पर तुला है ईरान

ईरान के स्वास्थ्य मंत्री बहरम इनोलाही ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि कई घायलों की स्थिति गंभीर है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। ये धमाके ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड्स’ के कुद्स फोर्स के प्रमुख रहे जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के चार साल पूरे होने पर करमान में उनकी कब्र के करीब आयोजित एक कार्यक्रम में हुए। ईरान के सरकारी टेलीविजन और अधिकारियों ने हमले में बम धमाके होने की बात कही, हालांकि उन्होंने इस बारे में तत्काल विस्तार से कुछ नहीं बताया। 

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई