West Bengal में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट, चार लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2026

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को पटाखा निर्माण करने वाली एक इकाई में विस्फोट हुआ जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह धमाका चम्पाहाटी इलाके में स्थित एक फैक्टरी में हुआ। बररुईपुर पुलिस जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इस विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।’’

अधिकारी ने कहा कि धमाके के कारण लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को लगाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World cup: Sanju Samson की 97 रनों की पारी ने पलटा मैच, Team India ने West Indies को हराकर Semi-Final में मारी एंट्री

Delhi Traffic Advisory: T20 मैच के कारण ITO, BSZ मार्ग पर भारी प्रतिबंध, घर से सोच-समझकर निकलें

Sahibzada Farhan का तूफानी शतक भी गया बेकार, जीत के बाद भी T20 World Cup से बाहर हुआ Pakistan

Trump का बड़ा दावा: US-Israel के Joint Operation में Iran के 48 नेता ढेर, अब बातचीत को तैयार तेहरान