पाकिस्तान: जुमे की नमाज से पहले मस्जिद में धमाका, तीन की मौत, 28 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2019

इस्लामाबद। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि प्रांतीय राजधानी क्वेटा के पश्तूनाबाद में रहमानिया मस्जिद में आईईडी विस्फोट किया गया। फिलहाल, किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी मीडिया ने मोदी की लोकसभा चुनाव जीत पर दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि विस्फोट जुमे की नमाज शुरू होने से कुछ देर पहले हुआ। विस्फोट में इमाम सहित तीन लोगों की मौत हो गयी और 28 अन्य घायल हो गए। घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने क्वेटा में आतंकवादी हमले की निंदा की है। 

इसे भी पढ़ें: संबंध बेहतर बनाने के लिए शांति वार्ता की जिम्मेदारी अब पाकिस्तान के कंधों पर: हर्षवर्द्धन श्रृंगला

अल्वी ने लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख जताया और घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि यह शक्तिशाली धमाका था। 

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा