Manipur के फिरजॉल में विस्फोटक बरामद, दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2026

मणिपुर के फिरजॉल जिले में सुरक्षाबलों ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने रविवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी।

इस बीच, शनिवार को इससे अलग एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने चूड़ाचांदपुर जिले में लोइलामकोट और नालोन के बीच के इलाके से रॉकेट-चालित ग्रेनेड (आरपीजी) सहित गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया।

इस अभियान के दौरान तीन आरपीजी, 30 मिमी के पांच ग्रेनेड, एक ‘बोल्ट-एक्शन राइफल’ (.303 कैलिबर), दो ‘सिंगल-बैरल’ बंदूकें और दो ‘पंपी’ (स्थानीय तौर पर निर्मित मोर्टार) जब्त किए गए।

इसके अलावा, शनिवार को ही इंफाल पश्चिम जिले के वाहेन्ग खुमान मामंग लीकाई इलाके में एक अन्य अभियान के दौरान दो .303 राइफल, तीन ग्रेनेड, एक डेटोनेटर, चार मोर्टार गोले, एक आईईडी और एक किलोग्राम विस्फोटक बरामद किए गए।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य