वैलेंटाइन डेः फूलों की जुबां से करें प्यार का इजहार

By श्वेता गोयल | Feb 14, 2022

वैलेंटाइन दिवस जैसा अवसर हो और फूलों का जिक्र न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। अगर आप अपने दिल की बात जुबां से कहने की हिम्मत न जुटा पाएं तो आपका यह काम फूल बेहद आसान कर देते हैं। वैसे भी फूलों के बिना प्यार का इजहार तो अधूरा ही माना जाता है और जब बात फूलों की छिड़े तो फूलों के राजा गुलाब का तो कहना ही क्या! कवियों, शायरों से लेकर प्रेमियों तक की पसंद रहा है गुलाब। कहा जाता है कि गुलाब प्रेम की जड़ी-बूटी है। यह शांति, प्रेम, आदर, वीरता और क्षमा का प्रतीक है। वैलेंटाइन डे तो प्रेमियों द्वारा एक-दूसरे को उपहारों के साथ-साथ गुलाब भेंट करने का भी सबसे अच्छा मौका है।

इसे भी पढ़ें: क्यों और कैसे होता है किसी से प्यार? आखिर क्या है कैमिस्ट्री ऑफ लव?

लाल गुलाब:- वैलेंटाइन डे पर लाल गुलाब का ही चलन सर्वाधिक है। सुर्ख लाल गुलाब अजर-अमर प्रेम तथा पैशन का प्रतीक है और इसका उपयोग प्रेम का इजहार करने के लिए ही किया जाता है। किसी के लिए आपके दिल में कितना प्यार है, यह लाल गुलाब से बेहतर भला और कौन व्यक्त कर सकता है। प्रेमी अथवा प्रेमिका द्वारा लाल गुलाब प्रेम पत्र की भांति दिया जाता है। यदि साथी लाल गुलाब को स्वीकार कर लेता है तो इसका अर्थ है कि उसे आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार है।

गुलाबी गुलाब:- यह सौम्यता, मित्रता और दिल की धड़कन का प्रतीक है। वैलेंटाइन डे पर गुलाबी गुलाब देने का अर्थ है कि दिल की धड़कन अब सिर्फ और सिर्फ तुम्हारे लिए ही धड़क रही है।

सफेद गुलाब:- यह गोपनीयता, मासूमियत, मौन, पवित्रता तथा सच्चे, निर्मल और आध्यात्मिक प्रेम का प्रतीक है। सफेद गुलाब सच्चे प्रेम और मस्तिष्क की शुद्धता को दर्शाता है।

पीला गुलाब:- यह सामाजिकता और मित्रता का प्रतीक है। मित्रता के प्रतीक के तौर पर इसका उपयोग वैलेंटाइन डे पर होता है लेकिन इसका सर्वाधिक प्रचलन फ्रैंडशिप डे पर ही देखने में आता है। पीला गुलाब देने का अर्थ यह भी है कि मैं तुमसे प्यार करता हूं पर तुम्हारे दिल में मेरे लिए क्या है, मैं नहीं जानता। यह प्रसन्नता और सौभाग्य का भी प्रतीक है।

काला गुलाब:- यह बिछुड़ते दिलों के लिए है और विदाई का प्रतीक है। यदि कोई जबरदस्ती आपके पीछे पड़ा है और आप उससे प्यार नहीं करते या किसी के साथ प्रेम संबंधों को जारी रखना अब आपके लिए संभव नहीं हो पा रहा तो जुबां से कुछ कहने के बजाय प्रेमपूर्वक उसे काला गुलाब दे दें, आपका काम हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सिंगल हैं तो कुछ इस तरह करें सेलिब्रेट वैलेंटाइन डे

गहरा बरगंडी गुलाब:- यह अचेत सुंदरता का प्रतीक है। यह अपनी भाषा में कहता है, ‘‘यू आर वैरी ब्यूटीफुल।’’

नारंगी गुलाब:- यह भावनाओं, आकर्षण और अनंत प्यार का प्रतीक है।

लाल-सफेद गुलाब:- ये दोनों एक साथ देना एकता का प्रतीक है।

लाल-पीला गुलाब:- खुशी की भावनाओं का इजहार करते हैं।

सफेद गुलाब की बंद कली:- इसका अर्थ है कि अभी आप मेरे प्यार के लिए बहुत छोटे हैं।

गुलाब का एक फूल:- सीधेपन का प्रतीक है।

गुलाब की कलियां:- संदेश देती हैं कि आप युवा और बहुत सुंदर हैं।

खिले गुलाब के साथ रखी दो कलियां:- सुरक्षा के आश्वासन की प्रतीक हैं।

कांटेरहित गुलाब की डंडी:- पहली नजर के प्रेम की प्रतीक है।

- श्वेता गोयल

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार