दिल्ली के आसपास इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, NASA ने साझा की हैरान कर देने वाली तस्वीर, दिखाई दिया 'हीट आइलैंड्स'

By अनुराग गुुप्ता | May 16, 2022

उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। आलम यह है कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसको देखकर सभी के होश उड़ जाएंगे। इस तस्वीर में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसपास के इलाके दर्शाए गए हैं। नासा जेट प्रोपल्शन लोबोरेटरी ने एक तस्वीर साझा की जिसमें दिल्ली के आसपास के इलाकों में छोटे-छोटे हीट आइलैंड्स दिखाई दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: देश में भीषण गर्मी से लोग बेहाल! तापमान हो गया 50 डिग्री पार तो क्या होगा मानव शरीर का? 

नासा जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को नासा के इकोस्ट्रेस उपकरण ने 5 मई को दिल्ली में जमीन के तापमान की तस्वीर ली। नासा जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने ट्वीट में कहा कि दिल्ली के शहरी हीट आइलैंड और आसपास के गांवों में तापमान 102 डिग्री फारेनहाइट (40 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच गया है।

नासा जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी द्वारा साझा की गई तस्वीर में लाल-लाल धब्बे दिखाई दे रहे हैं। इसे ही नासा ने हीट आइलैंड्स कहा है। तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दिल्ली तकरीबन पूरी तरह लाल हो चुकी है। जबकि आस-पास के इलाकों में हीटवेव दिल्ली की तुलना में काफी कम दिखाई दे रहा है।

ट्वीट में आगे लिखा है कि इकोस्ट्रेस का प्राथमिक मिशन जमीन के तापमान को मापकर बदलती क्लाइमेट का जवाब देने के लिए पौधों की क्षमता में अंतर्दृष्टि प्रदान करना है। इसकी हाई-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें मौसम की घटनाओं के पहलुओं को समझने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण हैं जिन्हें अक्सर पारंपरिक अवलोकन नेटवर्क द्वारा अनदेखा किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में भीषण गर्मी, लू का कहर जारी, बीकानेर के बज्जू में नहर किनारे पेड़ों में लगी आग 

दिल्ली में आंधी चलने का अनुमान

दिल्ली में सोमवार को सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और आंधी चलने का अनुमान भी जताया है, जिससे तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। वहीं रविवार को भीषण लू चलने के साथ-साथ कुछ हिस्सों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया और ऐसा महसूस हो रहा था कि मानो किसी ने भट्टी खुली छोड़ दी हो।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Elections 2024 । मेरा भारत, मेरा परिवार... Dhaurahara में PM Modi ने जनता से कहा- मुझे आपके क्षेत्र का विकास करना है

प्रियंका चोपड़ा ने करीना कपूर के लिए प्यारा संदेश पोस्ट किया, यूनिसेफ परिवार में बेबो का किया स्वागत

CISCE की 10वीं, 12वीं कक्षा के नतीजे सोमवार को होंगे घोषित

China ने 16वीं बार Uber Cup जीता, फाइनल में Indonesia को 3-0 से हराया