CAB पर सरकार अगर समर्थन चाहती है तो हमारी चिंताओं का समाधान करे : संजय राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2019

नयी दिल्ली। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) पर उच्च सदन में लोकसभा से भिन्न स्थिति होने का हवाला देते हुये बुधवार को कहा कि सरकार को इस विधेयक पर उनकी पार्टी से समर्थन की अपेक्षा करने से पहले उनके सवालों का जवाब देना होगा। यह विधेयक बुधवार को राज्यसभा में पेश होने वाला है। शिवसेना ने लोकसभा में इस विधेयक का समर्थन किया था।

राउत ने कहा, ‘‘ लोकसभा में आंकड़े अलग हैं और राज्यसभा में स्थिति भिन्न है। सरकार को हमारे सवालों का जवाब देना होगा। वोटबैंक की राजनीति सही नहीं है। आप एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: तो क्या भाजपा और शिवसेना का फिर से होगा गठबंधन ? जोशी बोले- उद्धव करेंगे निर्णय

प्रमुख खबरें

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का दो दिवसीय West Bengal दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे हिस्सा

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत

UNGA में Sergey Lavrov ने Germany की तनाव घटाने की अपील ठुकराई