Beauty Tips: दाग-धब्बे और डलनेस को जड़ से खत्म कर देंगे ये फेस पैक, स्किन केयर में फायदेमंद है हरड़

By अनन्या मिश्रा | Aug 20, 2025

गलत खानपान, प्रदूषण और स्ट्रेस का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य के साथ स्किन पर भी पड़ता है। ऐसे में बहुत सारे लोग मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जोकि आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक स्किन की गहराई से देखभाल के लिए हरड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन सुधारने और इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि स्किन केयर में भी हरड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण स्किन को साफ करने, मुंहासों से राहत देने और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Eye Makeup Tips: मानसून में नहीं फैलेगा आंखों का मेकअप, इन ट्रिक्स से पाएं 'स्मज-फ्री' लुक

हरड़ पाउडर और गुलाब जल

हरड़ पाउडर को गुलाब जल के साथ इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। यह एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है और आपकी स्किन को गहराई से साफ करता है। एक चम्मच हरड़ पाउडर में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को फेस पर 15-20 मिनट के लिए अप्लाई करें। सूखने के बाद ताजे पानी से चेहरा वॉश कर लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल आप सप्ताह में दो बार कर सकती हैं। इस फेस पैक से स्किन टोन होती है और डेड स्किन भी हटती है। इसको लगाने से फेस पर नेचुरल ग्लो आता है।

हरड़ और दही

हरड़ और दही का फेस पैक स्किन को पोषण देने के लिए बेहतरीन उपाय है। यह फेस पैक स्किन को मॉइश्चराइज करता है और डलनेस को दूर करता है। एक चम्मच ताजे दही में आधा चम्मच हरड़ पाउडर मिलाकर फेस पर 15 मिनट के लिए लगाए। फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए फेस वॉश कर लें। ऑयली स्किन वाले सप्ताह में एक बार इसका उपयोग करें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और हरड़ स्किन को गहराई से साफ करता है। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट, फ्रेश और हाइड्रेटेड नजर आती है।

हरड़, बेसन और गुलाब जल

स्किन की गहराई से सफाई करने के लिए बेसन, हरड़ और गुलाब जल का फेस पैक असरदार है। ऑयली स्किन वालों के लिए यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आधा चम्मच हरड़ पाउडर, एक चम्मच बेसन और थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर फेस पर अप्लाई करें औऱ सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। इस फेस पैक को अप्लाई करने से रंगत निखरती है, ब्लैकहेड्स हटते हैं और स्किन में कसाव आता है।

हरड़ और शहद

शहद एक नेचुरल हीलिंग एजेंट है और हरड़ के साथ मिलाकर लगाने से यह स्किन को नमी देता है और हील करता है। इसके लिए एक चम्मच हरड़ में एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर फेस पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद ताजे पानी से फेसवॉश कर लें। वहीं अगर आपकी स्किन पर पहले से घाव या जलन है, तो शहद और हरड़ को सीधे फेस पर न लगाएं। इसको अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करें। यह फेस पैक स्किन की गहराई से मरम्मत करता है और आपकी स्किन को बैक्टीरिया और इंफेक्शन से भी बचाता है।

प्रमुख खबरें

Solar Eclipse में जन्म लेने पर क्या लगता है कोई दोष, ज्योतिषीय मान्यता और वैज्ञानिक सच

Micron अगले साल भारत में Semiconductor Assembly और परीक्षण क्षमता कई गुना बढ़ाएगी

Lionel Messi ने Inter Miami के लिए दागा 100वां गोल, Cruz Azul को हराकर जीता Campeones Cup

Germany में जॉब के लिए जरूरी है Work Visa, EU Blue Card समेत मिलते हैं कई बड़े ऑप्शन