फेसबुक का बड़ा दांव, Jio में करेगा 43,574 करोड़ रुपये निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2020

नयी दिल्ली। सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने मुकेश अंबानी के नेतृव वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफार्म्स लिमिटेड की 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का करार किया है। कंपनियों ने बुधवार को यह घोषणा की। बयान के मुताबिक यह सौदा 43,574 करोड़ रुपये (5.7 अरब डालर) का है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूरसंचार नेटवर्क जियो की शत प्रतिशत हिस्सेदारी जियो प्लेटफार्म्स लिमिटेड के पास है।

बयान में कहा गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जियो प्लेटफार्म्स लि :जियो प्लेटफार्म्स: और फेसबुक ने जियो प्लेटफार्म्स में फेसबुक द्वारा 43574 करोड रुपये के निवेश का पक्का करार किया है। इस करार में जियो प्लेटफार्म्स का मूल्य 4.62 लाख करोड़ रुपये :65.95 अरब डालर:आंका गया है। इस तरह ​जियो प्लेटफार्म्स में फेसबुक की हिस्सेदारी 9.99 प्रतिशत होगी। इस करार के बाद जियो प्लेटफार्म में छोटे हिस्सेदारों की श्रेणी में फेसबुक की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा होगी।

प्रमुख खबरें

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान