'पूरे भारत में बंद कर देंगे फेसबुक', किस बात को लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट ने जारी कर दी ये चेतावनी

By अभिनय आकाश | Jun 15, 2023

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक को चेतावनी दी है। एक भारतीय नागरिक के मामले की जांच के दौरान स्थानीय कानून प्रवर्तन के कथित गैर-अनुपालन के बाद भारत में सोशल मीडिया दिग्गज के संचालन को बंद करने के उपाय कर सकता है। न्यायमूर्ति कृष्ण एस दीक्षित की पीठ ने कर्नाटक के मंगलुरु की रहने वाली एक कविता द्वारा दायर याचिका पर चेतावनी जारी की। बेंच ने फेसबुक को निर्देश दिया, 'जरूरी जानकारी के साथ पूरी रिपोर्ट कोर्ट के सामने एक हफ्ते में पेश की जानी चाहिए। अदालत ने यह भी मांग की कि केंद्र सरकार सऊदी में एक भारतीय नागरिक की अन्यायपूर्ण गिरफ्तारी के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी प्रदान करे।

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी