अब नए नाम से जाना जाएगा फेसबुक! जानिए आखिर कंपनी क्यों ले रही है इतना बड़ा फैसला?

By अंकित सिंह | Oct 20, 2021

फेसबुक अब नए नाम से जाना जाएगा। Facebook Inc कंपनी की रीब्रांडिंग की योजना बना रहा है। बताया जा रहा है कि मार्क जुकरबर्ग इसको लेकर जल्द ही बड़ा ऐलान कर सकते हैं। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार कोई ऐसा नाम रखना चाहते हैं जो मेटावर्स पर कंपनी के फोकस को दर्शाए। खबरों के मुताबिक 28 अक्टूबर को फेसबुक का एक कॉन्फ्रेंस होने वाला है जिसमें मार्क जकरबर्ग फेसबुक के नए नाम का ऐलान कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी के अन्य एप जैसे कि इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, ऑकुलस आदि को लेकर भी बड़ा ऐलान हो सकता है। यह तमाम खबरें सूत्रों के हवाले से मिल रही हैं। अब तक फेसबुक की ओर से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom : प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेसियों का बवाल, गाड़ियों में हॉर्न की जगह बजेंगी भारतीय वाद्ययंत्रों की धुनें

इसके भी बदले नाम

हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ फेसबुक को लेकर ही नाम बदलने की चर्चा है। फेसबुक का नाम बदल भी जाता है तो कोई नई बात नहीं होगी। क्योंकि आज के समय में कई दिक्कग सोशल मीडिया कंपनी के भी नाम बदल चुके हैं। गूगल का भी नाम बदल चुका है। गूगल जब लॉन्च हुई थी तो इसका नाम बैकरब था। बाद में इसका नया नाम गूगल कर दिया गया। आज यह दुनिया की सबसे सफल कंपनियों में से एक है। इंस्टाग्राम का भी पुराना नाम बरबन था तो वही जो जोमैटो का पुराना नाम फूडीबे था तो वहीं ट्विटर ओडियो के नाम से जाना जा था। 

 

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू