भारत जोड़ो यात्रा के बारे में फडणवीस के आरोप केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाते हैं : Aditya Thackeray

By Prabhasakshi News Desk | Dec 20, 2024

नागपुर । शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आरोपों से पता चलता है कि केंद्र सरकार को देश में सक्रिय आतंकवादियों के बारे में जानकारी नहीं है। फडणवीस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र की कांग्रेस-राकांपा सरकार और केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार के दौरान “अर्बन नक्सलियों” के मुखौटा संगठन घोषित किए गए कुछ संगठनों ने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था।

उन्होंने कहा, “क्योंकि, अगर उन्हें (फडणवीस को) हमारे देश में या देश के बाहर इतने सारे आतंकवादियों के बारे में जानकारी है और गृह मंत्री को इसकी जानकारी नहीं है, तो उनके (फडणवीस के) आरोप सीधे तौर पर गृह मंत्री के खिलाफ हैं, न कि यात्रा के खिलाफ।

प्रमुख खबरें

India Biennale के लिए जंतर-मंतर और Safdarjung Tomb समेत दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल चयनित

CEC और ECs की Blanket Immunity को चुनौती, Supreme Court ने जारी किया नोटिस

Harley-Davidson X350T का EICMA में ग्लोबल डेब्यू, 2027 में भारत आएगी सबसे सस्ती बाइक

ISRO ने पूरी की NVS-03 की अंतिम ऑर्बिट रेजिंग, NavIC सैटेलाइट नेटवर्क को मिली ताकत