5 FIR-50 गिरफ्तार, भरे सदन में फडणवीस ने दंगाइयों को कर दिया चैलेंज, जात-धर्म नहीं देखेंगे...

By अभिनय आकाश | Mar 18, 2025

नागपुर में हुई हिंसा को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। इस हिंसा में 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हिंसा की योजना बनाई गई थी, जबकि विपक्ष ने सरकार की ओर से विफलता का आरोप लगाया है। मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को महाराष्ट्र से बाहर ले जाने की मांग को लेकर सोमवार शाम को हिंसा भड़कने के बाद नागपुर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। नागपुर हिंसा पर विधानसभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागपुर हिंसा पर विधानसभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। अफ़वाह फैलाई गई कि धार्मिक सामग्री वाली चीज़ें जला दी गईं। यह एक सुनियोजित हमला लगता है। किसी को भी कानून- व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाज़त नहीं है।

इसे भी पढ़ें: विकसित महाराष्ट्र का लक्ष्य हासिल करने के लिए बुनियादी ढांचे और कृषि को प्राथमिकता: अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर हिंसा पर कहा कि जिन्होंने पुलिस, समाज, आम लोगों पर हमला किया है। उनको बिल्कुल माफ नहीं किया जाएगा। ये हमारी महाराष्ट्र की भूमिका है। महाराष्ट्र में आप लोग अभी अमन शांति बनाए रखें। मैं जनता से अपील करता हूं कि पुलिस अपना काम कर रही है पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर हिंसा पर कहा, "कल नागपुर में जो घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है। जो आगजनी हुई, जिसमें 2-4 हज़ार लोग एकत्र हुए और कई घरों को निशाना बनाया, पथराव किया, आगजनी की। मोमिनपुरा में, जहां 100-150 गाड़ियां खड़ी रहती थीं, वहां एक भी गाड़ी कल नहीं थी। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ये पहले से सोची-समझी साज़िश तो नहीं है। लोगों पर हमला किया गया, पुलिस की गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया। इस घटना में 4 DCP स्तर के अधिकारी, 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस पर हमला करने का मतलब है कानून को अपने हाथ में लेना। इन लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री खुद इसका संज्ञान ले रहे हैं... मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे पुलिस का सहयोग करें और शांति बनाए रखें। 

प्रमुख खबरें

Hyundai ने 9.99 लाख रुपये में उतारी Bayon SUV, क्रेटा के साथ मिलकर बड़ी बिक्री का लक्ष्य

Arunachal Pradesh में झड़प की खबरों पर China की सफाई, कहा सीमा समझौतों का सख्ती से हुआ पालन

Delhi Police ने 30 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 7 आरोपी अरेस्ट

PM Modi पर बयान के बाद देशभर में BJP का विरोध, Rahul Gandhi और Kharge से माफी की मांग की