फडणवीस ने निर्दलीय विधायकों को प्रतिद्वंद्वी खेमे से दूर रखने का चमत्कार किया : शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

पुणे। महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीट में से तीन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि वह नतीजों को देखकर जरा भी आश्चर्यचकित नहीं हैं और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ‘विभिन्न उपायों से’ निर्दलीय विधायकों को प्रतिद्वंद्वी खेमे से दूर रखने का ‘चमत्कार’ करने में सफल रहे। पवार ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी को एक अतिरिक्त वोट निर्दलीय विधायक का मिला, जिसका झुकाव विपक्षी खेमे की तरफ था।

इसे भी पढ़ें: कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ कार्रवाई के मूड में कांग्रेस, नेता ने तंज कसते हुए कहा- फन कुचलने का हुनर आता है मुझे

उन्होंने कहा कि भाजपा को ज्यादा निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल था, लेकिन भाजपा और एमवीए, दोनों के लिए कुल वोट पर्याप्त नहीं थे। शरद पवार ने कहा, “एमवीए ने कुछ वोट कम होने के बावजूद छठी सीट पर जीत हासिल करने के लिए साहसिक प्रयास किया, लेकिन हमें उस ‘चमत्कार’ को स्वीकार करना होगा, जिसके तहत भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस उन निर्दलीय सदस्यों और छोटे दलों को हमसे दूर करने में सफल रहे, जो एमवीए का समर्थन करते।” उन्होंने कहा, “फडणवीस को अलग-अलग पैंतरों से निर्दलीय विधायकों को अपने साथ लाने में सफलता मिली। इसीलिए वोटों का यह अंतर देखने को मिला।” शरद पवार ने कहा कि पटेल (राकांपा), प्रतापगढ़ी (कांग्रेस) और राउत (शिवसेना) के लिए प्रथम वरीयता के वोटों का कोटा स्थिर था।

उन्होंने कहा, “अलबत्ता, प्रफुल्ल पटेल को भाजपा समर्थित एक निर्दलीय विधायक से एक अतिरिक्त वोट मिला, जिसने मुझे खुद इसकी जानकारी देते हुए पटेल के पक्ष में मतदान किया। यह निर्दलीय विधायक पहले मेरे साथ काम कर चुका है।” शरद पवार ने कहा, “छठी सीट एमवीए के लिए जोखिम भरी थी, लेकिन उद्धव ठाकरे ने यह जोखिम उठाया।

राजनीति में जोखिम तो उठाना ही पड़ता है।” यह पूछे जाने पर कि क्या राज्यसभा चुनाव के नतीजे राज्य में एमवीए सरकार की स्थिरता को प्रभावित करेंगे, राकांपा प्रमुख ने दावा किया कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, “आंकड़ों पर नजर डालें। सरकार चलाने के लिए आवश्यक बहुमत प्रभावित नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल

Bhadohi में चरित्र पर शक में महिला की पिटाई से गर्भपात, पति समेत 3 पर FIR दर्ज

Karoline Leavitt छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, Donald Trump की सलाहकार टीम में रहेंगी शामिल