‘फर्जी’ वीडियो के जरिए भ्रम पैदा कर रहे हैं फडणवीस : कांग्रेस विधायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2019

नागपुर। महाराष्ट्र कांग्रेस की विधायक यशोमति ठाकुर ने शुक्रवार को भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि वह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के एक विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा ‘हिंसक प्रदर्शन’ का ‘फर्जी’ वीडियो ट्वीट करके भ्रम का माहौल बना रहे हैं। व्यवस्था के प्रश्न के तहत विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे वीडियो महाराष्ट्र के औद्योगिक विकास को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना ने भाजपा को किया आगाह, कहा- आपकी पार्टी के कई सदस्य सरकार के मित्र बन गए हैं

उन्होंने कहा, ‘‘सदन में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कई फर्जी वीडियो ट्वीट किए हैं और उन्हें जामिया (मिल्लिया इस्लामिया) विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा हिंसक प्रदर्शन बताया है।’’उन्होंने कहा कि हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ट्विटर पर पहले ही फडणवीस की पोल खोल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान, महाराष्ट्र के अन्य शहरों में सीएए के विरोध में प्रदर्शन

ठाकुर ने कहा, ‘‘औद्योगिक राज्य होने के नाते महाराष्ट्र को फडणवीस जैसे वरिष्ठ नेता द्वारा फैलाए गए भ्रम का दुष्प्रभाव झेलना पड़ सकता है। हमारे उद्योगों पर असर नहीं होना चाहिए। ऐसे मुद्दों में समुचित कदम उठाया जाना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा